scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशनड्डा ने कर्नाटक में मुरुगराजेंद्र मठ का दौरा किया

नड्डा ने कर्नाटक में मुरुगराजेंद्र मठ का दौरा किया

Text Size:

चित्रदुर्ग (कर्नाटक), 18 जून (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को मुरुगराजेंद्र मठ का दौरा किया और संत शिवमूर्ति मुरुग शरानारु के साथ बातचीत की।

यह मठ क्षेत्र में एक प्रमुख लिंगायत ‘मठ’ है।

इस अवसर कई अन्य संत भी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, भाजपा की कर्नाटक इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कटील ,राज्य में पार्टी के कई नेताओं के साथ मौजूद थे।

बैठक की एक तस्वीर ट्वीट करते हुए नड्डा के कार्यालय ने कहा कि उन्होंने संतों से आशीर्वाद मांगा।

भाजपा अध्यक्ष ग्राम पंचायत प्रमुख एवं उप प्रमुखों की एक बैठक को संबोधित करने के लिए चित्रदुर्ग आए थे।

उन्होंने विश्वास जताया कि 2023 के विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में एक बार फिर कमल खिलेगा (भाजपा सत्ता में आएगी) और पार्टी कार्यकर्ताओं से इसके लिए काम करने की अपील की।

इससे पहले, दिन में नड्डा ने भाजपा के राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के एक सत्र और प्रशिक्षण वर्ग को आज बेंगलुरु में संबोधित किया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कोई अन्य पार्टी समावेशी विकास एवं प्रगति का ऐसा आंकड़ा पेश नहीं कर सकती, जैसा कि भाजपा कर सकती है।’’

भाषा

सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments