scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशसमर्थन जुटाने के लिये मुर्मू आज आंध्र प्रदेश में रहेंगी

समर्थन जुटाने के लिये मुर्मू आज आंध्र प्रदेश में रहेंगी

Text Size:

अमरावती, 12 जुलाई (भाषा) सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को अपने चुनाव अभियान के तहत आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती जाएंगी।

अपराह्न पौने तीन बजे गन्नावरम के विजयवाड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान से उतरने के बाद मुर्मू वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों और विधायकों से मिलने के लिए मंगलगिरी के एक सम्मेलन केंद्र पहुंचेंगी। बाद में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी शाम को अपने आवास पर चाय के लिए मुर्मू की मेजबानी करेंगे।

वाईएसआर कांग्रेस के 31 सांसद और 151 विधायक हैं और पार्टी ने 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिये मुर्मू के समर्थन की घोषणा की है।

विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी के चार सांसद और 23 विधायक हैं। उसने भी राजग उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया है। जनसेना के एक मात्र विधायक ने भी मुर्मू को समर्थन देने का फैसला किया है। ऐसे में आंध्र प्रदेश से सभी मत मुर्मू को मिलेंगे।

भाषा प्रशांत मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments