(फाइल फोटो के साथ)
मुंबई, 15 जून (भाषा) मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था।
उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।
अधिकारी ने बताया कि जांच दल ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।
भाषा निहारिका मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
