scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशमुंबई : एक करोड़ रुपये के मेफेड्रोन के साथ दो लोग गिरफ्तार

मुंबई : एक करोड़ रुपये के मेफेड्रोन के साथ दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 18 दिसंबर (भाषा) मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने कथित तौर पर एक करोड़ रुपये मूल्य के 500 ग्राम मेफेड्रोन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

उन्होंने कहा कि पुरुषों को एएनसी की बांद्रा इकाई द्वारा 500 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मेफेड्रोन के साथ सायन पूर्व में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर पकड़ा गया।

अधिकारी ने जानकारी दी, “दोनों एक मादक पदार्थ गिरोह के सदस्य हैं और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी पर 2006 से हत्या सहित 18 मामले दर्ज हैं। उसे 2021 में दो साल के लिए तड़ीपार भी किया गया था।”

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments