scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमुंबई : निजी बस ने बेस्ट बस में मारी टक्कर, चार घायल

मुंबई : निजी बस ने बेस्ट बस में मारी टक्कर, चार घायल

Text Size:

मुंबई, 18 जून (भाषा) मध्य मुंबई में रविवार को एक निजी बस ने बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बेस्ट) उपक्रम की एक बस को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोग घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सायन के एवरर्ड नगर इलाके में सुबह करीब सात बजे हुई, घटना के वक्त बेस्ट बस सीबीडी बेलापुर से बांद्रा की ओर जा रही थी।

उन्होंने कहा कि एक निजी लग्जरी बस के बेस्ट बस से टकरा जाने के बाद बेस्ट बस के तीन यात्री और चालक घायल हो गये।

अधिकारी ने बताया कि घायलों को सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पीड़ितों में से 62 वर्षीय एक महिला की हालत में सुधार हो रहा है।

उन्होंने बताया बेस्ट ने निजी बस के चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। उनके मुताबिक, निजी बस चालक समय पर ब्रेक लगाने में नाकाम रहा, जिससे बस दूसरे वाहन से टकरा गई।

भाषा साजन धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments