scorecardresearch
Sunday, 22 September, 2024
होमदेशकैमरा व्यवसायी से रंगदारी वसूली के मामले में मुंबई पुलिस को सुरेश पुजारी की हिरासत मिली

कैमरा व्यवसायी से रंगदारी वसूली के मामले में मुंबई पुलिस को सुरेश पुजारी की हिरासत मिली

Text Size:

मुंबई, 21 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के रंगदारी वसूली निषेध प्रकोष्ठ ने एक कैमरा व्यवसायी से 50 लाख रू की रंगदारी वसूली के मामले में गैंगस्टर सुरेश पुजारी की हिरासत राज्य के आंतकवाद निरोधी स्क्वाड से प्राप्त कर ली है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुजारी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया था, जिसने उसे 29 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

उन्होंने बताया कि कैमरा व्यवसायी को छह जनवरी और 19 जनवरी, 2018 को अंतरराष्ट्रीय नंबरों से रंगदारी के लिए कॉल आया था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत देने और प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद रंगदारी के लिए कॉल आते रहे।

उन्होंने बताया कि एक नाबालिग सहित छह लोगों को इस मामले में मकोका कानून के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में मुख्य आरोपी पुजारी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘ये आरोपी उल्हासनगर (ठाणे जिला) में रंगदारी वसूली के एक अन्य मामले में भी शामिल रहे हैं। पुजारी के खिलाफ मुंबई में 17 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 की जांच अपराध शाखा की एईसी कर रही है। छह मामलों में महाराष्ट्र संगठित अपराध कानून लागू है।’’

उन्होंने बताया कि चार मामलों में रवि पुजारी और सुरेश पुजारी आरोपी हैं।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments