मुंबई, तीन जून (भाषा) मुंबई के जुहू इलाके में हाथापाई के दौरान 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि घटना बुधवार रात नेहरूनगर के अंबे माता चॉल में हुई।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान सूरज कनौजिया के रूप में हुई है।
जुहू पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा ”आरोपी शेखर नायर (55) की कनौजिया से बहस शुरू हुई। इसके बाद उसकी कनौजिया की सास से भी बहस हुई। इसी बीच उसने चाकू निकाला और दोनों पर हमला कर दिया। कनौजिया की मौके पर ही मौत हो गई और आरोपी नायर को गिरफ्तार कर लिया गया।”
भाषा फाल्गुनी पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.