scorecardresearch
Sunday, 22 November, 2026
होमदेशमुंबई: एफडीए ने विधान भवन में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

मुंबई: एफडीए ने विधान भवन में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया

Text Size:

मुंबई, 21 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने शनिवार को कहा कि उसने राज्य के विधान भवन परिसर में कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया और खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 67 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

एफडीए ने बताया कि उसने क्षेत्र में स्थित सरकारी एयर इंडिया भवन के 15 प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया और 90 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। दो प्रतिष्ठानों को सुधार संबंधी नोटिस जारी किए गए, जबकि वहां स्थित श्री अशोक राजपत गुप्ता (फ्रेश-एन-जूस स्टॉल) का पंजीकरण प्रमाणपत्र निलंबित कर दिया गया।

प्राधिकरण ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर मुंबई के पांच प्रतिष्ठानों समेत राज्य के 21 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

एफडीए ने खाद्य कारोबारियों को लाइसेंस या पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने और रसोई तथा भंडारण क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने का निर्देश दिया है। कच्चे और पके हुए भोजन के साथ शाकाहारी एवं मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग-अलग रखने तथा खराब होने वाली वस्तुओं को निर्धारित तापमान पर रखने को भी कहा गया है।

प्राधिकरण ने खाद्य सामग्री के साथ उपयोग की अवधि समाप्त वाली वस्तुएं, फिनाइल और सफाई का सामान नहीं रखने तथा कृत्रिम रंगों और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) का इस्तेमाल निर्धारित सीमा में करने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों की वार्षिक स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण के साथ ‘एप्रन’, सिर ढकने के कवर और दस्ताने पहनना भी अनिवार्य बताया गया है। ‘एप्रन’ आगे से शरीर और कपड़ों को ढकने के लिए पहना जाने वाला विशेष कपड़ा होता है जिसे आमतौर पर कमर या गर्दन के पीछे बांधा जाता है।

भाषा

राखी संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments