scorecardresearch
Saturday, 21 November, 2026
होमरिपोर्टहरियाणा के बुजुर्गों को सरकार कराएगी वाराणसी की मुफ्त तीर्थ यात्रा, दिसंबर-जनवरी में चलेगी विशेष ट्रेन

हरियाणा के बुजुर्गों को सरकार कराएगी वाराणसी की मुफ्त तीर्थ यात्रा, दिसंबर-जनवरी में चलेगी विशेष ट्रेन

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक उम्र के श्रद्धालु उठा सकेंगे लाभ, परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए.

Text Size:

नई दिल्ली: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को वाराणसी की निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराएगी. इसके लिए दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में विशेष रेलगाड़ी चलाने की योजना है. यात्रा के लिए पात्र श्रद्धालुओं से आवेदन आमंत्रित करने के लिए जल्द ही ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा.

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के निदेशक डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जल्द ही विशेष रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को वाराणसी के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे.

दहिया के मुताबिक, यात्रा में शामिल प्रत्येक श्रद्धालु को रेल सफर के दौरान पर्यटक किट भी दी जाएगी. योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक उम्र के बुजुर्ग उठा सकेंगे.

इस योजना के तहत पात्र होने के लिए श्रद्धालु के परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए. इच्छुक लोग पोर्टल खुलने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

इससे पहले योजना के तहत हरियाणा के श्रद्धालुओं को अयोध्या और महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित श्री हजूर साहिब की निःशुल्क यात्रा कराई जा चुकी है.

share & View comments