scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमुंबई: फरवरी में 4.5 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, 116 लोग गिरफ्तार

मुंबई: फरवरी में 4.5 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक के मादक पदार्थ जब्त, 116 लोग गिरफ्तार

Text Size:

मुंबई, 12 मार्च (भाषा) मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने फरवरी में कम से कम 116 लोगों को गिरफ्तार किया और 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किये। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि एएनसी ने 38 लाख रुपये से अधिक मूल्य का गांजा, 1.80 लाख रुपये की हेरोइन, 1.8 करोड़ रुपये की कोकीन, 1.15 करोड़ रुपये की चरस, 72 लाख रुपये की मेफेड्रोन और 45 लाख रुपये से अधिक कीमत के अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं।

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों और उपनगरीय इलाकों में इस संबंध में 97 प्राथमिकी दर्ज की गईं और 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है और जांच जारी है।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments