scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशमुंबई : मकान मालिक को ठगने, किराया नहीं देने पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई : मकान मालिक को ठगने, किराया नहीं देने पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज

Text Size:

मुंबई, 27 मार्च (भाषा) मुंबई के खार इलाके में अपने मकान मालिक को कथित तौर पर ठगने के आरोप में एक दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता मुनव्वर खान ने पुलिस को बताया कि शब्बीर हुसैन शेख और उसकी पत्नी फातिमा ने समय पर किराए का भुगतान नहीं किया और कथित तौर पर नकली हस्ताक्षर के साथ नकली रसीद भी बना ली ताकि यह दिखाया जा सके कि उन्होंने किराए का भुगतान किया था।

अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से कहा कि किराये के समझौते पर अगस्त, 2020 में हस्ताक्षर किए गए और आरोपी ने छह महीने के लिए किराए का भुगतान किया लेकिन फिर भुगतान में देरी करना शुरू कर दिया।

खार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments