scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशमुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को पत्र के जरिये जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू

मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार को पत्र के जरिये जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच शुरू

Text Size:

मुंबई, 27 जनवरी (भाषा) एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलान को शुक्रवार को एक पत्र के जरिये जान से मारने की धमकी मिली। उन्होंने कहा कि यह पत्र उपनगरीय बांद्रा इलाके में स्थित शेलार के कार्यालय को प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि अभद्र और अमर्यादित भाषा में लिये गये इस पत्र को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भेजा है। अधिकारी ने कह कि पत्र में भाजपा विधायक को शांत रहने और ज्यादा नहीं बोलने के लिए कहा गया है और ऐसा नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई है।

अधिकारी ने कहा कि बांद्रा पुलिस थाने में आपराधिक धमकी और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

भाषा

संतोष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments