मुंबई, 22 फरवरी (भाषा) मुंबई के शहरी परिवहन निकाय, बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) ने बुधवार को कहा कि एक महीने के भीतर बसों में आग लगने की तीन घटनाओं के बाद वह किराए पर ली गई 400 बसों को सड़कों से हटा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, बेस्ट उपक्रम की एक बस अंधेरी इलाके में शाम को आग लगने से पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्रा ने एक बयान में कहा कि जब तक ओईएम (मूल निर्माता) और ऑपरेटर इसमें आवश्यक सुधार नहीं करते और भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने का भरोसा नहीं देते तब तक बेस्ट ने सभी 400 बसों को सड़कों से हटाने का फैसला किया है।
भाषा साजन माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.