scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशमप्र : तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

मप्र : तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत

Text Size:

छिन्दवाड़ा (मप्र), 26 जून (भाषा) मध्य प्रदेश के छिन्दवाड़ा जिले के एक गांव में दो मासूम भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

दमुआ पुलिस थाना प्रभारी कौशल सूर्या ने रविवार को बताया कि यह घटना छिन्दवाड़ा से करीब 66 किलोमीटर दूर मांडई गांव में शनिवार शाम को घटी।

उन्होंने कहा कि ये दोनों भाई खेलते-खेलते घर के पास बने एक तालाब में गिर गये, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान वंश (4) एवं रंजीत (3) के रूप में हुई है।

सूर्या ने बताया कि दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है।

भाषा सं रावत रावत वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments