scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशमप्र: उमरिया में चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मप्र: उमरिया में चलती कार में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Text Size:

उमरिया, 17 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में शुक्रवार को एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती कार में आग लग गई हालांकि इस दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना जिले के पाली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मोर्चा फाटक के पास हुई।

पाली थाना प्रभारी राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि शहडोल निवासी शैलेश सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ जबलपुर जा रहे थे कि तभी अचानक कार में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि शैलेश सिंह ने सतर्कता दिखाते हुए कार रोक दी और परिवार के सदस्यों को उससे बाहर निकाल लिया।

मिश्रा ने बताया कि सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और अग्निशमन विभाग एव पुलिसर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

भाषा सं ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments