महू, 28 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के महू कस्बे के आसपास पिछले एक महीने से घूम रहे एक तेंदुए को मंगलवार को एक ऑटोमोबाइल परीक्षण ट्रैक पर पिंजरे में कैद कर लिया गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
खोज और बचाव अभियान की निगरानी करने वाले वन रेंजर महेश कुमार अहिरवार ने कहा कि तेंदुए को पहली बार महू में सैन्य क्षेत्र में देखा गया था और तब से उसने छह बकरियों को मार डाला है।
उन्होंने कहा कि पीथमपुर के पास ऑटो टेस्टिंग ट्रैक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई।
उन्होंने कहा कि इसके बाद उसे पकड़ने के लिए जीवित शिकार के साथ एक पिंजरा लगाया गया और मंगलवार की रात तेंदुआ उसमें फंस गया।
अहिरवार ने बताया कि तेंदुए को बुधवार रात जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
भाषा सं दिमो रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.