नर्मदापुरम (मप्र), 16 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में अर्धनग्न कर तीन युवकों की कथित तौर पर पिटाई करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पिटाई करने की इस घटना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
माखननगर पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर जावली गांव में 13 जुलाई को हुई।
उन्होंने कहा, ‘‘गांव में आपराधिक प्रवृत्ति के तीन युवक लोगों के साथ बदतमीजी कर रहे थे जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने इनकी पिटाई कर दी। घटना के संबंध में शुक्रवार को एक शिकायत दर्ज की गई।’’
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ दंगा करने, आपराधिक धमकी देने और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग तीन अर्धनग्न लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं।
भाषा सं रावत रावत धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
