scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशमप्र : बछड़े के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति पर मामला

मप्र : बछड़े के साथ दुष्कर्म के आरोप में व्यक्ति पर मामला

Text Size:

रीवा, छह मार्च (भाषा) मध्य प्रदेश के रीवा जिले के एक गांव में दो वर्षीय बछड़े के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने शनिवार रात मलेगंवा गांव में एक घर के पिछले हिस्से में इस अप्राकृतिक कृत्य को कथित तौर पर अंजाम दिया और बछड़े का मालिक जब मौके पर पहुंचा, तो वह वहां से भाग निकला।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विवेक लाल ने कहा, “आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-377 (अप्राकृतिक अपराध) और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।”

भाषा

सं दिमो

मनीषा पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments