scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशग्रेटर नोएडा में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

ग्रेटर नोएडा में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक अन्य घायल

Text Size:

नोएडा, 24 अप्रैल (भाषा) ग्रेटर नोएडा में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक ट्रक से कथित तौर पर टक्कर लगने के बाद 18 वर्ष के एक युवक की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारियों ने दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच युवक का दोस्त घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मृतक की पहचान बदायूं निवासी रोहित सिंह के रूप में हुई है और घायल की पहचान सचिन के तौर पर हुई है, जो गाजियाबाद में रहता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों युवक मोटरसाइकिल पर गाजियाबाद से बदायूं जा रहे थे।’’

अधिकारी ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह चार बजे उस समय हुई जब किसी अज्ञात ट्रक ने दादरी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘टक्कर के चलते मोटरसाइकिल गिर गई और ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गई। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।’’

पुलिस ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा अमित सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments