scorecardresearch
Wednesday, 8 April, 2026
होमदेशडिवाइडर से टकरायी मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

डिवाइडर से टकरायी मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत

Text Size:

बरेली, 22 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इज्ज़त नगर क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से जा टकराने की घटना में उस पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

नगर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि इज्जतनगर क्षेत्र में 100 फुटा मार्ग पर तेज रफ्तार से जा रहे कमल (25) और लेखराज (28) की मोटरसाइकिल पर जा रहे थे । उन्होंने बताया कि इसी दौरान एक बच्चे को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकरायी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में कमल की मौके पर ही मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि लेखराज को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

कुमार ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भेजे गये हैं।

भाषा सं. सलीम

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments