scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशअधिकांश बेअदबी के मामले अकाली शासन के दौरान हुए, बादल इसका दोष दूसरों पर डाल रहे हैं: आप नेता

अधिकांश बेअदबी के मामले अकाली शासन के दौरान हुए, बादल इसका दोष दूसरों पर डाल रहे हैं: आप नेता

Text Size:

चंडीगढ़, 20 मार्च (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के नेता बलतेज पन्नू ने शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर पंजाब में बेअदबी की घटनाओं को लेकर दूसरों पर दोष मढ़ने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।

पन्नू ने कहा कि 1986 और 2015 की प्रमुख बेअदबी की घटनाएं उस समय हुई थीं जब राज्य में अकाली दल की सरकार थी, न कि आम आदमी पार्टी की।

बादल के इस दावे को खारिज करते हुए कि बेअदबी की घटनाएं आप सरकार के आने के बाद शुरू हुईं। उन्होंने कहा कि लोग 2015 में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की चोरी और बेअदबी जैसी घटनाओं से भली-भांति परिचित हैं।

पन्नू ने 2015 के कोटकपुरा और बहबल कलां घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोली चलाई थी, जिससे लोगों की मौत हुई थी और यह सब अकाली शासन के दौरान हुआ।

उन्होंने कहा कि जांच आयोगों ने भी उस समय की सरकार की भूमिका की ओर इशारा किया था।

पन्नू ने आरोप लगाया कि 2007 से 2017 तक का अकाली शासन नशा, भ्रष्टाचार और बेअदबी के मामलों से घिरा रहा और पंजाब के लोग इन घटनाओं को नहीं भूलेंगे।

भाषा राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments