scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशभाजपा के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा ​​का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा कार्यालय में रखा गया

भाजपा के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा ​​का पार्थिव शरीर दिल्ली भाजपा कार्यालय में रखा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का पार्थिव शरीर बुधवार को पार्टी की दिल्ली इकाई के कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया।

पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, अन्य नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यालय में एकत्रित हुए।

मल्होत्रा ​​का पार्थिव शरीर रकाबगंज रोड स्थित उनके आवास से पंडित पंत मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय ले जाया गया।

पूर्व सांसद का अंतिम संस्कार अपराह्न तीन बजे लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

मल्होत्रा का मंगलवार को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनका इलाज हो रहा था।

जनसंघ युग के नेता 1980 में पार्टी की स्थापना के बाद दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष थे।

वह दिल्ली से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे।

भाषा

सुरभि मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments