scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशपंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा

पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून आगे बढ़ा

Text Size:

चंडीगढ़, 22 जून (भाषा) दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा, जबकि अगले दो दिनों में हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में इसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पाल के अनुसार, मानसून पंजाब के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

उन्होंने कहा, “अगले दो दिनों में चंडीगढ़ सहित हरियाणा के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।”

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, पूरे लद्दाख और कश्मीर, जम्मू के अधिकांश हिस्सों और पंजाब के कुछ हिस्सों में और आगे बढ़ गया है।

पंजाब और हरियाणा में पिछले कुछ दिनों में मानसून पूर्व वर्षा हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और अधिक बारिश होने का अनुमान है।

भाषा राखी शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments