scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमोदी ‘नमो’ ऐप के माध्यम से 30 मार्च को असम की जनता को संबोधित करेंगे

मोदी ‘नमो’ ऐप के माध्यम से 30 मार्च को असम की जनता को संबोधित करेंगे

Text Size:

गुवाहाटी, 27 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी असम में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित मुद्दों पर राज्य की जनता से सोमवार को ‘नमो’ ऐप के माध्यम से बातचीत करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की असम इकाई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मोदी 30 मार्च को अपराह्न एक बजे पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से सीधे बातचीत करेंगे।

बयान में कहा गया, ‘‘असम में होने वाले विधानसभा चुनाव पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रदेश भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील और दूरदर्शी संपर्क पहल के माध्यम से जनता का ध्यान आकृष्ट करने के लिए तैयार है।’’

भाजपा की प्रदेश इकाई ने इस संबंध में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और असम के नागरिकों से ‘नमो’ ऐप डाउनलोड करने और उस पर पंजीकरण करने का आह्वान किया है, जिससे वे इस अनूठी और संवाद आधारित पहल का अभिन्न अंग बन सकें।

असम में विधानसभा की 126 सीट के लिए चुनाव नौ अप्रैल को होंगे और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा यासिर नेत्रपाल संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments