scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशमोदी बंगाल के पर्यटन के ‘सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर’ हैं : अभिषेक बनर्जी

मोदी बंगाल के पर्यटन के ‘सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर’ हैं : अभिषेक बनर्जी

Text Size:

हावड़ा, 24 अप्रैल (भाषा) तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के गंगा घाटों, सड़कों और ‘स्ट्रीट फूड’ का प्रदर्शन करके वह अनजाने में पश्चिम बंगाल पर्यटन के ‘‘सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर’’ बन गए हैं।

हावड़ा जिले के जगतबल्लभपुर और दोमजुर विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मोदी की सार्वजनिक उपस्थिति ने राज्य पर्यटन को बढ़ावा देने में आधिकारिक पर्यटन अभियानों से कहीं अधिक योगदान दिया है, जिसमें झाड़ग्राम में फुटपाथ पर झालमुड़ी खाना और गंगा के किनारे टहलना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर बंगाल का इस तरह प्रचार-प्रसार न किया गया होता कि गंगा कितनी सुंदर है, झाड़ग्राम की सड़कें कितनी विकसित हैं, तो देश के लोग इस बारे में जान ही नहीं पाते। ममता बनर्जी की ‘मां-माटी-मानुष’ सरकार के पर्यटन के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर नरेन्द्र मोदी हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने भाजपा के गठबंधन सरकार वाले राज्यों में शासन के रिकॉर्ड पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘जिस सड़क पर वह (मोदी) चल रहे हैं, वह ममता बनर्जी की सरकार ने बनवाई है, फुटपाथ झाड़ग्राम नगरपालिका ने बनाया है, और झालमुड़ी बेचने वाले इस लड़के का घर बिहार में है, जहां मोदी की अपनी ‘डबल इंजन’ वाली सरकार है। वह आर्थिक मजबूरी में बंगाल आया है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खुद को ‘‘बेनकाब’’ कर रहे हैं।

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments