scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशमोदी ने 5,650 करोड़ रु. की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा- तमिलनाडु के युवाओं के लिए नौकरी के अवसर

मोदी ने 5,650 करोड़ रु. की परियोजनाओं का उद्घाटन किया, कहा- तमिलनाडु के युवाओं के लिए नौकरी के अवसर

Text Size:

तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), 11 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु में लगभग 5,650 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया तथा राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के युवाओं के लिए हजारों नौकरियां पैदा होंगी।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान दो ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी। इन ट्रेनों में से एक का परिचालन नागरकोइल और चर्लपल्ली के बीच, जबकि दूसरे का पोत्तनूर (कोयंबटूर) एवं धनबाद के बीच होगा। इसके अलावा उन्होंने दो अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखायी। इन ट्रेनों के परिचालन से तमिलनाडु और अन्य क्षेत्रों, जैसे तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और पूर्वी भारत के बीच रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पेट्रोलियम क्षेत्र में, प्रधानमंत्री ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सिटी गैस वितरण नेटवर्क का नीलगिरि और इरोड जिलों में शिलान्यास किया, जिसमें 3,680 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश है। इस परियोजना से 8.8 लाख से अधिक घरों को पीएनजी कनेक्शन, 200 से अधिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों को गैस आपूर्ति और 201 से अधिक सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ये परियोजनाएं तमिलनाडु के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा, “यह लगभग 5,600 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से संबंधित है। ये परियोजनाएं बुनियादी ढांचे, स्वच्छ ऊर्जा, पेट्रोलियम-संबंधित विनिर्माण, राजमार्ग, रेलवे और ग्रामीण सड़कों से संबंधित हैं। इन परियोजनाओं से ऊर्जा पहुंच और कनेक्टिविटी बढ़ेंगी तथा तमिलनाडु के युवाओं के लिए हजारों नौकरियां पैदा होंगी।”

भाषा रंजन सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments