scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशपश्चिम दिल्ली में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पश्चिम दिल्ली में मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (भाषा) पुलिस ने पश्चिमी दिल्ली में फोन चोरी करने वाले गिरोह के दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 33 महंगे मोबाइल फोन और दो टैबलेट बरामद किए हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रघुबीर नगर निवासी आरोपियों करण (30) और विक्रम (30) को 19 अप्रैल को राजौरी गार्डन में रिंग रोड पर एसडीएम कार्यालय के पास से एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी और छीने गए मोबाइल फोन बेचने में अपनी संलिप्तता का खुलासा किया।

अधिकारियों ने बताया कि कुल 33 मोबाइल फोन और दो टैबलेट बरामद किए और इनमें से तीन फोन हरि नगर और राजौरी गार्डन थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं जबकि शेष उपकरणों के भी चोरी का होने का शक है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अन्य साथियों की पहचान करने और बरामद उपकरणों के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा नोमान

नोमान माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments