scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशमनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी थी, मोदी सरकार ने इसे छीन लिया: कांग्रेस

मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी थी, मोदी सरकार ने इसे छीन लिया: कांग्रेस

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) कांग्रेस ने ‘विकसित भारत जी राम जी अधिनियम’ को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा और कहा कि मनरेगा करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी बन चुकी थी जिसे सरकार ने खत्म कर दिया।

पार्टी के नवगठित प्रकोष्ठ ‘रचनात्मक कांग्रेस’ के प्रमुख और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि कांग्रेस मनरेगा को खत्म करने के सरकार के कदम के खिलाफ अपने अभियान को तेज करेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को दिल्ली के जवाहर भवन में मनरेगा के विषय पर कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें देश के कोने-कोने से मनरेगा से जुड़े लोग भाग लेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

उनके मुताबिक, इस कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी भाग ले सकते हैं।

दीक्षित ने कहा, ‘‘मनरेगा को बदलकर भाजपा जो नया अधिनियम लाई है, उसका हम लगातार विरोध कर रहे हैं। मनरेगा योजना कोविड महामारी के समय में करोड़ों लोगो के लिए एक संजीवनी बनी थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कई संस्थआों के साथ संवाद और चर्चाओं में एक ही बात निककर आई है कि लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं…मोदी सरकार ग्रामीण भारत में रोजगार की पूरी प्रक्रिया को नष्ट कर रही है।’’

भाषा हक हक नरेश

नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments