scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशमिजोरम सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही : मुख्यमंत्री लालदुहोमा

मिजोरम सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दे रही : मुख्यमंत्री लालदुहोमा

Text Size:

आइजोल, तीन फरवरी (भाषा) मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी है और राज्य भर में चिकित्सा बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने मिजोरम सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल योजना (एमयूएचसीएस) की सफलता की सराहना की और कहा कि इस कार्यक्रम ने ‘निर्बाध, नकदरहित उपचार प्रणाली के माध्यम से रोगी देखभाल में क्रांति ला दी है।’

अधिकारियों के अनुसार, पिछले साल मार्च में शुरू की गई इस योजना ने अब तक लक्षित नामांकन का 91 प्रतिशत हासिल कर लिया है। इसकी वजह से राज्य को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से “बेस्ट परफॉर्मेंस इन अचीविंग कार्ड सैचुरेशन’ का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

आइजोल में दो दिवसीय ‘नॉलेज एक्सचेंज हेल्थ कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन करते हुए, लालदुहोमा ने इस बात की पुष्टि की कि नागरिकों का स्वास्थ्य मिजोरम की प्रगति का आधार बना हुआ है, और राज्य के चिकित्सा बुनियादी ढांचे के लिए उच्च प्राथमिकता की स्थिति पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘सरकार स्वास्थ्य सेवा को समग्र विकास का एक प्रमुख आधार मानती है।’ मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचीबद्ध अस्पतालों के माध्यम से नकद-रहित इलाज की ओर हुआ बदलाव एक बड़ी सफलता है।

लालदुहोमा ने कहा, ‘स्वास्थ्यकर्मियों के लिए उन्नत चिकित्सा उपकरण खरीदे गए हैं और स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। ये सुधार मुख्य रूप से मिजोरम स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढ़ीकरण परियोजना (एमएचएसएसपी) के माध्यम से संभव हुए हैं।’

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments