बलिया (उप्र) 11 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ उसके 12 वर्षीय नाबालिग पड़ोसी द्वारा कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को रविवार को पकड़ लिया है।
उभांव के प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच वर्षीया बच्ची के साथ उसके पड़ोसी 12 वर्षीय किशोर द्वारा रविवार को दोपहर अपने घर के छत पर कथित रूप से बलात्कार किया गया।
उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर रविवार की रात्रि किशोर के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धारा में मामला दर्ज किया गया।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को सोमवार को पकड़ कर बाल सुधार गृह भेज दिया है और बच्ची को जिला अस्पताल में जांच के लिए भेजा गया है ।
भाषा सं आनन्द रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
