scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशदिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 मार्च (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 85 प्रतिशत रही। सुबह का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 20 डिग्री सेल्सियस और 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आंकड़े के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में 247 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा सुरभि शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments