scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशदहिसर पूर्व और मीरा-भायंदर के बीच मेट्रो लाइन-नौ का उद्धाटन छह अप्रैल को होगा

दहिसर पूर्व और मीरा-भायंदर के बीच मेट्रो लाइन-नौ का उद्धाटन छह अप्रैल को होगा

Text Size:

ठाणे, तीन अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शुक्रवार को बताया कि दहिसर पूर्व और मीरा-भायंदर के बीच मेट्रो लाइन-नौ रेल सेवा का उद्धाटन छह अप्रैल को किया जाएगा। सरनाईक ने स्पष्ट किया, ‘‘हम सुरक्षा संबंधित मंजूरी का इंतजार कर रहे थे, जो अब मिल गई है। इसके साथ ही अब उद्धाटन के लिए छह अप्रैल की तारीख तय की गई है।’’

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्वयंभू बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी और उसके साथ राजनीतिक नेताओं की तस्वीरों के बारे में पूछे जाने पर सरनाईक ने कहा, ‘राजनेता सार्वजनिक जीवन में कई लोगों से मिलते हैं। कई लोग दिनभर नेताओं को फोन करते रहते हैं। कुछ मामलों में लोग उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं और उनके साथ चलते हैं, लेकिन हमें हर व्यक्ति के बारे में जानकारी नही होती।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस मामले में वह (खरात) एक कुख्यात अपराधी साबित हुआ है।’’

सरनाईक ने जोर देकर कहा कि महायुति सरकार ने ही उसके कुकृत्यों का पर्दाफाश किया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

भाषा प्रचेता सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments