scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशमेघालय: यूडीपी-पीडीएफ के समर्थन से एनपीपी गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या 45 हुई

मेघालय: यूडीपी-पीडीएफ के समर्थन से एनपीपी गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या 45 हुई

Text Size:

शिलांग, पांच मार्च (भाषा) मेघालय में दो बड़े क्षेत्रीय दलों-यूनाइडेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) ने रविवार को नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) नीत गठबंधन को अपना समर्थन दिया। इससे कोनराड के. संगमा की अगुवाई वाले गठबंधन समर्थक विधायकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है।

निवर्तमान मेघालय डेमोक्रेटिक गठबंधन (एमडीए) सरकार में यूडीपी और पीडीएफ सहयोगी रही हैं। दो-दो विधायक वाली भाजपा और एचएसपीडीपी के अलावा दो निर्दलीय विधायकों ने पहले ही अपना समर्थन पत्र एनपीपी को सौंप दिया है।

एनपीपी ने 27 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 26 सीट हासिल की हैं। यूडीपी प्रमुख और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेटबाह लिंगदोह ने एनपीपी प्रमुख कोनराड के संगमा को सौंपे गए पत्र में कहा, ‘‘यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के संसदीय दल की ओर से मैं सरकार गठन के लिए समर्थन देता हूं।’’

पीडीएफ विधायक बेंटिडोर लिंगदोह और गेविन मिल्लिमंगैप ने दिन में संगमा से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें समर्थन पत्र सौंपा। यूडीपी को 11 सीट मिली है जबकि पीडीएफ के पास दो सीट है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments