नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में पांच फरवरी को अवैध कोयला खदान में विस्फोट के कारण 27 लोगों की मौत के मामले में सोमवार को जिला उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक (एसपी) उच्च न्यायालय में पेश हुए।
अदालत ने घटना के संबंध में मीडिया में आई एक खबर पर शुक्रवार को संज्ञान लेते हुए जिले के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से पेश होने और इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में बताने का निर्देश दिया था।
एसपी विकाश कुमार ने कहा कि अवैध खदान में विस्फोट होने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
उन्होंने सुनवाई के बाद ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “उच्च न्यायालय ने कार्रवाई के बारे में पूछा था और हमें इस संबंध में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा था।”
उन्होंने कहा, ‘‘मामला विचाराधीन है, इसलिए हम फिलहाल ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। कानून के अनुसार जो आवश्यक होगा, हम करेंगे।”
भाषा जोहेब रंजन
रंजन
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
