scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशमेरठ में मेडिकल छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

मेरठ में मेडिकल छात्र का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

Text Size:

मेरठ (उप्र), चार मार्च (भाषा) मेरठ जिले के थाना भावनपुर क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित गोकुलधाम कालोनी के एक किराए के मकान में रहने वाले 29 वर्षीय मेडिकल छात्र का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।

पुलिस के अनुसार, गोकुलधाम कॉलोनी के डी ब्लॉक में रहने वाले गिरी प्रसाद एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे थे। वह मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई के निवासी थे।

उसने बताया कि बुधवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनकी एक सहपाठी छात्रा ने पुलिस को सूचना दी कि गिरी प्रसाद का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी भावनपुर जोगिंदर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments