कानपुर (उप्र), तीन मार्च (भाषा) कानपुर जिले के हनुमंत विहार इलाके में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध रूप से खरीद-फरोख्त में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को एक मेडिकल स्टोर के मालिक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि अपराध शाखा ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई के तहत विशाल सिंह सिसोदिया (23) को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि सिसोदिया पर कोडीन युक्त कफ सिरप की गैर-कानूनी खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है।
सिंह ने बताया कि यह गिरफ्तारी कोडीन युक्त कफ सिरप की कथित गैर-कानूनी स्टॉकिंग और कारोबार की जांच के बीच हुई है।
उन्होंने बताया कि सिसोदिया मेसर्स सिसोदिया मेडिसिन हाउस का मालिक है और वह पिछले साल नवंबर में अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद से फरार था।
सिंह ने बताया कि सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
भाषा सं सलीम जोहेब
जोहेब
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
