scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशगोरखपुर में कार की टक्कर से एमबीबीएस छात्र की मौत, पुल की रेलिंग से लटकता मिला शव

गोरखपुर में कार की टक्कर से एमबीबीएस छात्र की मौत, पुल की रेलिंग से लटकता मिला शव

Text Size:

गोरखपुर (उप्र), पांच मार्च (भाषा) गोरखपुर के शाहपुर इलाके में कार की टक्कर लगने से स्कूटर सवार एमबीबीएस के एक छात्र की मौत हो गई। कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर-कौवाबाग ओवरब्रिज पर तेज गति से जा रही एक लग्जरी कार ने एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय (22) के स्कूटर को टक्कर मार दी।

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर लगने से आकाश करीब 15 मीटर दूर जा गिरा और ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर करीब 30 मिनट तक मुंह के बल लटका रहा।

उन्होंने बताया कि राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संत कबीर नगर का रहने वाला आकाश बुधवार को एक दोस्त के घर होली मनाने गया था और डिनर के बाद वह रात करीब साढ़े नौ बजे अपने हॉस्टल के लिए निकला था।

उन्होंने बताया कि आकाश को टक्कर मारने वाले कार चालक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर गोल्डन साहनी के तौर पर हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिनव त्यागी ने बताया कि साहनी पर गैर-इरादतन हत्या और दूसरी संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

भाषा सं सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments