scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशगीता कालोनी के पास अंडरपास में मिला मॉरीशस के व्यक्ति का शव : पुलिस

गीता कालोनी के पास अंडरपास में मिला मॉरीशस के व्यक्ति का शव : पुलिस

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) मॉरीशस के एक व्यक्ति का शव यहां गीता कॉलोनी इलाके में एक अंडरपास के पास मिला है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मॉरीशस निवासी बागवत लुछमी (66) के रूप में की गई है और उसकी मृत्यु कई दिन पहले हुई प्रतीत होती है।

पुलिस के मुताबिक, लुछमी छह फरवरी को पर्यटक वीजा पर भारत आया था और उसका शव शुक्रवार शाम को मिला, जब एक राहगीर ने पुलिस को इसके बारे में सूचना दी।

पुलिस के अनुसार, ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मृत्यु दो से तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शव को अस्पताल में रखवा दिया गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच के लिए टीमें गठित की गई हैं, जो पूछताछ के लिए उन इलाकों का दौरा कर रही हैं, जहां लुछमी अपनी मौत से पहले गया था।

भाषा अमित पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments