scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमनोज सिन्हा ने 'आतंकी' संबंधों को लेकर दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया

मनोज सिन्हा ने ‘आतंकी’ संबंधों को लेकर दो सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया

Text Size:

श्रीनगर, आठ अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ‘आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की अपनी नीति के तहत दो सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बर्खास्त कर्मचारियों की पहचान फरहत अली खंडेय और मोहम्मद शफी डार के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों कर्मचारियों की बर्खास्तगी संविधान के अनुच्छेद 311(2)(सी) के तहत की गई है और यह सरकारी तंत्र में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों को जड़ से उखाड़ फेंकने को लेकर जारी अभियान का हिस्सा है।

खंडेय रामबन जिले के शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी के रूप में कार्यरत था, जबकि डार बांदीपोरा के ग्रामीण विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत था।

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments