scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशमान ने हिमाचल में बस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की

मान ने हिमाचल में बस हादसे में मरने वाले लोगों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की

Text Size:

चंडीगढ़, चार जुलाई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में हुए बस हादसे में छात्रों एवं अन्य लोगों की मौत के बारे में सुनकर दुखी हैं। मान ने इसके साथ ही मरने वालों के परिजन के प्रति संवेदना प्रकट की।

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे के करीब जंगला गांव के निकट एक निजी बस के खाई में गिर जाने की घटना में कुछ स्कूली बच्चों समेत कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी ।

मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। पीड़ित परिवारों को भगवान इस दुख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में बचाये गये लोगों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करता हूं ।’’

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है और कहा है कि इस खबर से वह बेहद दुखी हैं ।

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी बस हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments