इंफाल, 27 जून (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने असम में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री को सोमवार को रवाना किया।
सिंह ने राजधानी इंफाल के कांगला गेट से राहत सामग्री ले जा रहे वाहनों को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ राहत सामग्री में 135 क्विंटल चावल, दाल के 102 कट्टे, नमक के 120 कट्टे, सरसों के तेल के 120 डिब्बे शामिल हैं जिनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये है।
उन्होंने कहा कि असम के बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के लिए एसडीआरएफ के 40 कर्मियों को तैनात किया गया है।
राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) मंत्री ए न्यूमय ने कहा, “ हम पड़ोसी राज्य असम में बाढ़ की वजह से संपत्ति और जान हानि से दुखी हैं।”
भाषा नोमान माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
