scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशमणिपुर के मुख्यमंत्री ने इंफाल हवाई अड्डे के नये टर्मिनल को समय पर पूरा करने के लिए समर्थन का वादा किया

मणिपुर के मुख्यमंत्री ने इंफाल हवाई अड्डे के नये टर्मिनल को समय पर पूरा करने के लिए समर्थन का वादा किया

Text Size:

इंफाल, 13 अप्रैल (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार इंफाल हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन के निर्माण को समय पर पूरा करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

सिंह ने बीर टिकेंद्रजीत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दौरा करके जारी निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की और उसकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया।

निरीक्षण के दौरान, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को परियोजना की प्रगति और प्रमुख पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

एएआई अधिकारियों से बातचीत करते हुए, सिंह ने परियोजना के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि इसके समय पर पूरा होने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।

भाषा अमित प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments