scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशमणिपुर : राज्यपाल ने विधानसभा में कहा, 2022 में 75 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया; 309 गिरफ्तार किये गये

मणिपुर : राज्यपाल ने विधानसभा में कहा, 2022 में 75 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया; 309 गिरफ्तार किये गये

Text Size:

इम्फाल, दो फरवरी (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन ने बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा को सूचित किया कि 2022 में 75 विद्रोहियों ने आत्मसमर्पण किया और 309 चरमपंथियों को गिरफ्तार किया गया।

दो दिवसीय सत्र के पहले दिन को संबोधित करते हुए गणेशन ने राज्य सरकार की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासन पूर्वोत्तर राज्य के परिदृश्य को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है।

उन्होंने कहा, “राज्य में अवैध मादक पदार्थ के खतरे को जड़ से खत्म करने के लिए… राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 3517 एकड़ में अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। हेरोइन, ब्राउन शुगर, अफीम और अन्य सहित 2384 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए गए।”

उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्व विशेष बुनियादी ढांचा विकास योजनाओं के तहत वित्तीय मामलों में जल आपूर्ति, स्वास्थ्य और सड़क के क्षेत्रों में 394 करोड़ रुपये से अधिक की 18 परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न आरक्षित और संरक्षित वनों से 77 अतिक्रमणकारियों को हटाया गया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments