scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशटोंक की मस्जिद में आग लगाए जाने से झुलसे व्यक्ति की मौत : राजस्थान पुलिस

टोंक की मस्जिद में आग लगाए जाने से झुलसे व्यक्ति की मौत : राजस्थान पुलिस

Text Size:

जयपुर, 20 मार्च (भाषा) राजस्थान के टोंक जिले में एक मस्जिद के इमाम द्वारा आग लगाए जाने से झुलसे व्यक्ति की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मालपुरा के पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार प्रजापत ने बताया कि पीड़ित हकीम (45) की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। उसका शव शुक्रवार को परिवार वालों को सौंप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को कलमांडा की एक मस्जिद में हुई। जब हकीम शौचालय गया तभी आरोपी अब्दुल राशिद (25) ने उस पर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया और उसे आग लगा दी। स्थानीय लोग हकीम को तुरंत पास के अस्पताल ले गए जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

प्रजापत ने बताया कि इससे पहले बुधवार को राशिद और हकीम के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments