scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशरंजिश में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध हिरासत में

रंजिश में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, संदिग्ध हिरासत में

Text Size:

प्रतापगढ़ (उप्र), दो मार्च (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के थाना मानधाता क्षेत्र के रामनगर में सोमवार को पुरानी रंजिश मे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलेन्द्र लाल ने बताया कि रामनगर निवासी मोहम्मद सलीम (52) को आज उस समय गोली मार दी गई, जब वह खेत से घर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घायल को इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि सलीम व खलील के परिवार में तीन दशक से रंजिश है, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत मे लेकर पूछताछ कर रही है।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments