scorecardresearch
Thursday, 12 March, 2026
होमदेशगुजरात के पाटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच आरोपी फरार

गुजरात के पाटन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या; पांच आरोपी फरार

Text Size:

पाटन, 12 मार्च (भाषा) गुजरात के पाटन में बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़ने के लिए जिले में घेराबंदी का आदेश दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पाटन के पुलिस अधीक्षक वसंत नायी ने बताया कि यूसुफ खान पठान को सुबह करीब 11:15 बजे नीलम सिनेमा के पास गोली मार दी गई, जब वह बुकड़ी से जूनागंज जा रहे थे।

प्राथमिकी के अनुसार, जहीर उर्फ ​​खोखरो अब्बासखान बेलिम ​​ने अपनी रिवॉल्वर से पठान पर दो चक्र गोलियां चलाईं।

अधिकारी ने बताया, ‘जहीर अपने चार साथियों के साथ एक ऑटो रिक्शा में था। उन्होंने पठान की कार को ओवरटेक किया और रोक दिया। इसके बाद जहीर ने दो गोलियां चलाईं और उसी ऑटो में बैठकर मौके से फरार हो गया। पठान को दाहिने कंधे पर गोली लगी और अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।’

उन्होंने बताया, ‘पिछले दो दिनों से जहीर पठान पर नजर रख रहा था।’

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया गोलीबारी पठान और ज़हीर के बीच पुराने व्यापारिक विवाद से जुड़ी हुई है।

एसपी नायी ने बताया, “पांचों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, गुजरात पुलिस अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। हम सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं।”

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments