ठाणे (महाराष्ट्र), 25 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
निजामपुरा थाना के एक अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार शाम भिवंडी संभाग के खोनी गांव में हुई, जिसके बाद 28 वर्षीय आरोपी शंकर वाघमारे को गिरफ्तार कर लिया गया।
दंपति का झगड़ा हुआ था जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी ज्योत्सना शंकर वाघमारे को लकड़ी से पीटा। उन्होंने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने कहा कि कुछ पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जो मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया।
भाषा सुरभि मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
