scorecardresearch
Monday, 23 March, 2026
होमदेशवायनाड में घर में आग लगने से व्यक्ति की मौत

वायनाड में घर में आग लगने से व्यक्ति की मौत

Text Size:

वायनाड (केरल), 23 मार्च (भाषा) केरल के वायनाड में सुल्तान बथेरी स्थित एक घर में आग लगने से 73 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सुल्तान बथेरी के अम्मायिपालम के निवासी कृष्णनकुट्टी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात 10 बजकर 30 मिनट पर कृष्णनकुट्टी के घर में आग लगी। उनकी पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह घर में अकेले थे।

हालांकि, मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कृष्णनकुट्टी गंभीर रूप से झुलस गए थे।

घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में सुल्तान बथेरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

भाषा प्रचेता शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments