scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशचमोली में पत्नी, बेटे को बुरी तरह घायल करने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

चमोली में पत्नी, बेटे को बुरी तरह घायल करने के बाद व्यक्ति ने की आत्महत्या

Text Size:

गोपेश्वर, सात मार्च (भाषा) उत्तराखंड में चमोली जिले के देवाल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटे को बुरी तरह से मारपीट करके गंभीर रूप से घायल करने के बाद कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि घटना ओडर गांव में हुई जहां गजेंद्र सिंह (35) ने शुक्रवार को अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और स्वयं लापता हो गया।

पुलिस ने बताया कि बुरी तरह घायल लक्ष्मी और मयंक को गांव के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें देहरादून के जौलीग्रांट अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि इस बीच, ग्रामीणों ने सिंह की खोजबीन की तो शनिवार को उसका शव गांव से पाच सौ मीटर दूर एक पेड़ पर लटका मिला।

देवाल पुलिस चौकी प्रभारी सचिन पोखरानी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है लेकिन सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

भाषा सं दीप्ति अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments