scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशनासिक में पत्नी की हत्या कर व्यक्ति ने आत्महत्या की

नासिक में पत्नी की हत्या कर व्यक्ति ने आत्महत्या की

Text Size:

नासिक, 23 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह होने के कारण पत्नी की हत्या करने के बाद फांसी लगा कर स्वयं अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के चुंचाले इलाके में बुधवार की रात को हुयी ।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘35 साल के व्यक्ति ने 30 साल की अपनी पत्नी की चाकू से गला काट कर हत्या कर दी। बाद में घर के रसोईघर में उसने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली ।’’

उन्होंने बताया कि जब दंपति के बच्चे ट्यूशन से शाम साढे़ सात बजे लौटे तो उन्होंने अपने घर का दरवाजा खटखटाया, और इसके नहीं खुलने पर उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

बाद में इसे लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी।

भाषा रंजन माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments